लखनऊ में आज एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है | मृतक महिला के परिजनों ने हत्या के बाद शव को फांसी पर टाँगे जाने का आरोप लगाया है | मामला लखनऊ के सरोजनी नगर में पिपरसंड गांव का है |

जानकारी के अनुसार बिजनौर गाँव की रहने वाली नीशू राजपूत का विवाह सं 2019 में सरोजिनी नगर के ही पिपरसंड गांव में पवन राजपूत के साथ हुआ था, जिस के बाद उन्हें दो बेटियां हुईं | मृतक महिला के भाई अंकित राजपूत ने बताया की शादी के बाद से ही पवन छोटी छोटी बातो को लेकर अकसर नीशू के साथ मारपीट करता रहता था | जिसको लेकर कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में भी शिकायत की गयी साथ ही ग्राम प्रधान ने भी बीच बचाव कर समझौता कराया था ,पर कुछ समय के बाद पवन फिर से मार पीट करने लगा था ,जिस कारण तंग आकर नीशू अपने मायके आ कर रहने लगी |

बीती 12 तारीख को पवन एक बार फिर समझौता कर के नीशू को वापस अपने घर ले गाया था और घर पहुँचते ही उसने नीशू का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और एक बार फिर मारपीट शुरू कर दी | आज लगभग 1 .5 बजे के करीब ससुराल पक्ष के लोगो ने नीशू के फांसी लगाने की खबर उसके परिजनों को दी थी , जिसके बाद मायके पक्ष से मृतका का जीजा संतराम सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचा था , जहां उसके अनुसार पुलिस पहले से ही मौजूद थी , और लाश के पैर जमीन पर टिके हुए थे , ऐसे में महिला के परिजन ससुराल पक्ष पर ह्त्या का आरोप लगा रहे है , वहीँ स्थानीय सरोजिनी नगर पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है |









