हावड़ा में EVM खराब होने पर हंगामा, 2 हिरासत में, हुगली में TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट नादिया में BJP एजेंट पर हमला |

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है।

हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया।

वहीं हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। CRPF जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment