सावन महीने के साथ ही आस्था की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा का गुरुवार से आगाज़ हो गया है. गंगा जल लेने के लिए करोड़ों शिवभक्त उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच रहे हैं. यात्रा के पहले ही दिन हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है
हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक लागू हुआ ट्रैफिक प्लान
कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली-हरिद्वार हाईवे, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के कई मार्गों पर चरणबद्ध ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. 4 अगस्त से 12 अगस्त तक कई इलाकों में सामान्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही सुचारु बनी रहे.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री नहीं









