सनातन का रास्ता सत्य और सेवा का,केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने पर करेंगे रामलला के दर्शन – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने राम मंदिर में दर्शन करने का संकल्प लिया था. अब उन्होंने पवन पांडे से महंतों और पंडितों से बातचीत कर दर्शन के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने को कहा है. उत्तर प्रदेश के देवरिया में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन सत्य और सेवा का रास्ता है. वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह देने के पीछे की वजह भी बताई.

केदारेश्वर धाम का काम पूरा होने के बाद करेंगे दर्शन
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही संकल्प लिया था कि केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने के बाद वह अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएंगे. इसी सिलसिले में उन्होंने पवन पांडे से महंतों और पंडितों से पूछकर शुभ मुहूर्त तय कराने को कहा है. अखिलेश ने बीजेपी के खुद को सनातनी पार्टी बताने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सनातन का रास्ता सत्य और सेवा का है. उनके इस बयान को राम मंदिर में दर्शन की योजना से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह क्यों दी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं, बल्कि राजनीतिक सलाह थी. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अयोध्या की जनता पर इतना भरोसा है, तो उन्हें वहीं से चुनाव लड़ना चाहिए. अखिलेश ने आरोप लगाया कि अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला शहर बनाया जा सकता था, लेकिन वहां के लोगों के साथ भेदभाव हुआ. उनके मुताबिक लोगों की दुकानें और घर लिए गए तथा जमीनों का अधिग्रहण किया गया, लेकिन प्रभावित लोगों को बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा नहीं मिला.

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment