उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में भी कमी आई हैं. आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा.
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम में बदलाव आया है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आई है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. 2 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं.
मौसम विभाग से मुताबिक यूपी में आज 30 अप्रैल को भी प्रदे श के दोनों संभागों में आज भी आंधी और बारिश की सिलसिला जारी रहेगा. कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती हैं. इस दौरान पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी वहीं पूर्वी यूपी में इनकी रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है.










