उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में संदिघ्द परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला दलित छात्रा का शव,कुछ दुरी पर पड़े मिले मृतका के अंडर गारमेंट्स, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका |

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। रविवार सुबह एक 19 वर्षीय दलित युवती का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग खेतों की ओर निकले तो उन्होंने पेड़ से लटका एक शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। मृतका का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे प्रारंभिक तौर पर किसी बड़ी वारदात की आशंका गहराने लगी।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूरी पर युवती की चप्पलें और अंडरगार्मेंट मिले हैं। वहीं शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशान ने मामले को और गंभीर बना दिया है। प्राथमिक स्तर पर पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

मृतका एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से थी। उसके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में छह बहनें और चार भाई हैं, जिसमें मृतका पांचवें नंबर पर थी। हाल ही में उसने 12वीं कक्षा पास की थी और आगे पढ़ाई जारी रखने का सपना देख रही थी। परिवार के अनुसार, वह पढ़ाई में काफी होनहार थी और भविष्य को लेकर कई योजनाएं बना रही थी।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment