बी जे पी जिला अध्यक्ष ने पार्टी में पद देने के बदले महिला नेता को साथ सोने का दिया ऑफर, बी जे पी की पूर्व महिला पदाधिकारी ने लगाए कई गंभीर आरोप |

 उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का बहुत ही घिनौना चेहरा बेनकाब हुआ है। उत्तर प्रदेश के इस भाजपा नेता का घिनौना चेहरा भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता ने उजागर किया है। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश पुलिस से न्याय दिलाने की मांग करते हुए फेसबुक पर लाइव पूरे मामले की जानकारी दी है। भाजपा नेता के द्वारा महिला के साथ की गई गंदी वारदात के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया है। विपक्षी दलों ने भाजपा नेता की गंदी हरकत को बड़ा मुद्दा बना लिया है।

मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता दीपाली तिवारी ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाह के विरूद्ध बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर देने के आरोप शामिल हैं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता दीपाली तिवारी का सबसे बड़ा आरोप यह है कि पार्टी में जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाह ने उन्हें पार्टी का पद देने के बदले अपने साथ सोने का घिनौना ऑफर दिया।

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दीपाली तिवारी भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री रही हैं। उन्होंने महोबा के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि उन्हें पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली-लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया गया और बात न मानने पर पद से हटाने की धमकी मिली। दीपाली का दावा है कि जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष भी उन पर इस बात को मानने का दबाव बना रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। दीपाली ने भावुक होते हुए आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष ने न केवल उनके सामने शर्मनाक शर्त रखी, बल्कि उनके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी भी दी। वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित रहीं दीपाली ने बताया कि जब दबाव बर्दाश्त से बाहर हो गया, तब उन्हें इस्तीफा देकर जनता के सामने आना पड़ा।

 

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment