बंगाल विजय के बाद अब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, कैबिनेट में इन लोगों को मिलेगी कुर्सी |

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में अप्रत्याशित जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी का हाईकमान अब उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से होगी. दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि 10 से 15 मई के बीच योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. हालांकि अभी तक लिस्ट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल और कमलेश पासवान शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक कुल 6 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है और पुराने मंत्रियों के विभाग में बदलाव भी किया जा सकता है.

आरएसएस के शरण में पहुंचे कई बीजेपी नेता
योगी सरकार की नई टीम में महिलाओं की भागीदारी के साथ-साथ सपा के पीडीए की काट भी होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जबसे कैबिनेट विस्तार की बात शुरू हुई है, तबसे कुछ नेता संघ के शरण में जा पहुंचे हैं. इस कैबिनेट विस्तार के जरिए पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की तैयारी कर रही है.योगी सरकार की टीम के विस्तार को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक कड़ी मशक्कत हो रही है. लगभग लिस्ट भी फाइनल है. इंतजार अब बस पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव के खत्म होने का था. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सिलसिलेवार मंडिमंडल पर ही फोकस करेगा.
बंगाल में शपथ ग्रहण और बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद यूपी का नंबर
बता दें कि सात मई को बिहार में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. 9 मई को बंगाल में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया गया है. इसके बाद ही यूपी में कैबिनेट विस्तार का नंबर आएगा. भाजपा इन दिनों नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर मुहिम चला रही है. ऐसे में योगी कैबिनेट में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की तैयारी है.
Real India News
Author: Real India News

Leave a Comment

Traffic Tail