राजधानी लखनऊ के पॉश गोमतीनगर इलाके में एक करोड़ की चोरी से हड़कंप मचा हुआ. विराजखण्ड 1 के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और करीब एक करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने, नकदी और दुर्लभ नोट-सिक्कों के कलेक्शन पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि, करों ने मौके पर बीड़ी का बंडल छोड़ दिया. चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस को शक है कि किसी करीबी की सूचना पर ही इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है.
विराज खंड-1 निवासी ओमप्रकाश मिश्रा अभियोजन विभाग से रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर हैं. परिवार शनिवार को उत्तराखंड गया था और बुधवार तड़के घर लौटा. मुख्य गेट बाहर से बंद मिला, लेकिन साइड वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारियों के लॉकर भी खुली हुई अवस्था में थे.
पुलिस के अनुसार, चोरों ने पूरे तीन मंजिला मकान में से सिर्फ उन्हीं दो कमरों को टारगेट किया, जहां कीमती सामान रखा गया था. इससे साफ है कि उन्हें घर की पूरी जानकारी थी. चोरी में सोने-चांदी के गहने, नकद राशि और ओमप्रकाश मिश्रा का पुराने नोट व सिक्कों का दुर्लभ कलेक्शन शामिल है, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है.

![ProElite Smart Case for iPad (A16) 11th/10th Generation (2025/2022) [Auto Sleep/Wake Cover] [Pencil Holder] [Soft Flexible Case] Recoil Series for Apple iPad 10th/11th Gen - Dark Blue ProElite Smart Case for iPad (A16) 11th/10th Generation (2025/2022) [Auto Sleep/Wake Cover] [Pencil Holder] [Soft Flexible Case] Recoil Series for Apple iPad 10th/11th Gen - Dark Blue](https://m.media-amazon.com/images/I/41FiSYcL+OL._SY300_SX300_QL70_FMwebp_.jpg)








