प्रधानमंत्री मोदी आज यू पी में गंगा एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन , मेरठ से प्रयागराज का सफर पकड़ेगा रफ़्तार |

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे को आज 29 अप्रैल को हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को समर्पित करेंगे. राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस परियोजना को एक्सप्रेसवे सह औद्योगिक गलियारा मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है. करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे देश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है. लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने चार प्रमुख पैकेज में विभाजित कर तेजी से पूरा कराया है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी सौगात यूपी के लोगों को देंगे. गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं. गंगा एक्सप्रेसवे की बुनियाद मेरठ में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आएंगे लोग. गंगा एक्सप्रेसवे के पास ही आयोजित हो रहा भव्य कार्यक्रम. तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. 36230 करोड रुपए की लागत से तैयार हुआ है गंगा एक्सप्रेसवे. गंगा एक्सप्रेस वे पर आज आधी रात से फर्राटा भर सकेंगे. सीएनजी छोड़कर गंगा एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं. मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बिजौली में मौजूद रहेंगे.

इस एक्सप्रेसवे की एक खास विशेषता शाहजहांपुर के पास बनाई गई लगभग 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के विमान उतर सकते हैं. इसके अलावा, पूरे मार्ग पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एम्बुलेंस और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है. वाहनों की गति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

गंगा एक्सप्रेसवे को पीपीपी (DBFOT) मॉडल पर विकसित किया गया है, जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे फिलहाल 6 लेन में तैयार किया गया है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसे 8 लेन तक विस्तार योग्य बनाया गया है। 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ यह एक्सप्रेसवे तेज और सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा। उच्च गुणवत्ता के निर्माण, चौड़े राइट ऑफ वे और मजबूत सेफ्टी फीचर्स इसे देश के सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में शामिल करते हैं।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment