साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों जबरदस्त सुर्ख़ियों में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है और इसके लिए उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हाथ मिलाया है।
दोनों ने मिलकर अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक बड़े लेवल की पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोक कथाओं और रहस्यमयी ताकतों पर आधारित है।
हॉरर और थ्रिलर का तगड़ा कॉम्बिनेशन









