उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आने वाले नतीजों पर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बंगाल में दीदी थी, दीदी है, दीदी रहेगी. बंगाल में बीजेपी दीदी को हरा नहीं सकती.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की . इस दौरान अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आने वाले नतीजों को लेकर टिप्पणी की. इसके अलावा सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को लेकर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला. इसके अलावा अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा भेजे गए आपदा अलर्ट को ईवीएम हैकिंग से जोड़कर बयान दिया.
‘बीजेपी इस बार यूपी में डीजी से चुनाव लड़ेगी’
बीजेपी इस बार यूपी में DJ के माध्यम से चुनाव लड़ेगी. तेज आपत्ति जनक गाने बजवाएगी. इसकी बीजेपी तैयारी कर रही है. हम जनता को सावधान कर रहे हैं. डीजे के बजने से एक जगह बीते दिन मुर्गियां मर गईं. गोमतीनगर में पानी भरने के दौरान बेटियों के साथ बदसलूकी हुई. मगर सीएम ने बस एक जाति के लड़के को टारगेट किया, जो अपने पिता के साथ दवाई लेने गया था. फतेहपुर में बेटी के साथ गलत हुआ था मगर प्रशासन ने मिलने से मना किया.
‘जो पानी की टंकी गिरी, उसकी पाइप सीएम आवास से जुड़ा है’
सिद्धार्थनगर में बच्चे के रिल बनाने पर हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सेना के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बच्चे की जान बचाई. सिद्धार्थनगर में जो पानी की टंकी जो गिरी उसका पाइप सीएम आवास तक जुड़ा है. मैं बीजेपी के लोगों के से कहना चाहता हूं कि पानी की टंकी के नीचे प्रेस कांफ्रेंस करें. टंकी पानी का भार नहीं संभाल पाएगी.