बसपा सुप्रीमो मायावती की केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह वंदे भारत पर राजनीति छोड़ अन्य जनहित मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी , जेन-जी और अल्फ़ा का भी किया समर्थन |

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वंदे मातरम् पर जारी सियासत ठीक नहीं है और केन्द्र व सभी राज्य सरकारों तथा राजनैतिक दलों को अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिये। मायावती ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘देश में वंदे मातरम् को पूरा गाना है या शुरुआती दो अंतरे गाने हैं या नहीं गाना है, इसको लेकर जो राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गायन को लेकर हाल में संसद में जो कानून पास किया गया है वह बदलाव का कोई पहला मामला नहीं है। बसपा प्रमुख ने कहा कि ‘‘ केंद्र और राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ या फायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों से जनता का ध्यान बांटने के लिए ऐसा करती रहती हैं, यानी एक-दूसरे के बनाए कानूनों को बदलती रहती हैं।’’ मायावती ने कहा कि इस समय देश और जनहित के कई अहम मुद्दे हैं।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment