राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण आग लग गयी ,देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आस पास की कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया |
मामला सीतापुर रोड स्थित मानपुर सब्जी मंडी का है , जहां आज दोपहर सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गयी , कुछ ही पलों में दुकान धूं धूं कर जलने लग गयी और विकराल रूप ले लिया , देखते ही देखते आग की चपेट में अन्य दुकानें भी आ गयी है | फिलहाल स्तानीय लोगो के साथ दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है |










