जबलपुर में क्रूज शिप पलटने अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत , तलाश अब भी जारी |

जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी चलने से पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक असंतुलित होकर डूब गया। घटना खमरिया टापू के पास शाम करीब छह बजे हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्रूज में दो स्टाफ एवं 29 पर्यटक सवार थे। 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 9 लोगों के शव बरामद किए जाने की सूचना है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

मृतकों की पहचान कोतवाली निवासी कोतवाली निवासी नीतू सोनी (43), दिल्ली कैंट निवासी मधुर मसीह (62), खमरिया निवासी सौभाग्य अलगन (42) एवं तमिल (5) के रूप में हुई है। घटना में बचाए गए कुछ पर्यटक घायल है, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल एवं लापता पर्यटकों में उत्तर प्रदेश, काठमांडू सहित शहर से बांध घूमने गए पर्यटक शामिल है।

बरगी बांध में प्रतिदिन शाम को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का क्रूज पर्यटकों को लहरों की सवारी कराता है। गुरुवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे क्रूज पर्यटकों को लेकर बांध की लहरों के बीच आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। औसतन 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली।

तेज हवाओं के चलते क्रूज में पानी भरने लगा और कुछ ही देर में वह नियंत्रण खोकर डूब गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री जान बचाने के लिए पानी में कूद गए।
घटना की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। अंधेरा बढ़ने और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, फिर भी टीमें लगातार प्रयास में जुटी हैं।
घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दिल्ली से लौटकर सीधे डुमना एयरपोर्ट से बरगी बांध पहुंचे।
देर रात सेना पहुंची
खराब मौसम, अंधेरे के कारण रेस्क्यू में समस्या आई। रात को नौ बजे एक युवक के क्रूज में फंसे मिलने के बाद रेस्क्यू के लिए सेना की मदद ली गई। रात को लगभग साढ़े 10 बजे सेना का एक दल मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस के साथ मिलकर सेना ने रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया।
रात 11:30 बजे ताजा अपडेट–मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए गए चार शव
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को रात सवा नौ बजे तक बरगी बांध क्रूज हादसे में मारे गए चार शव लाए गए हैं। जिनमें तीन शव महिलाओं के हैं। मेडिकल कॉलेज अधीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया इनमें से एक महिला नीलू सोनी कोतवाली जबलपुर निवासी बताई गई है। जबकि दूसरी महिला व एक अन्य शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्वजन का इंतजार है। सभी चार शवों को मरचुरी में रखा गया है। इस बीच हादसे में सुरक्षित बचाए गए पांच लोगों को भी उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया है। ये सभी स्वस्थ हैं।
हादसे में सुरक्षित बचाए गए पांच लोग जो मेडिकल में भर्ती
-1. समृद्धि सोनी 18 वर्ष एफ
-2. अनामिका सोनी पत्नी राजेश सोनी उम्र 47 वर्ष एफ
-3. विकास सोनी पुत्र विनोद 45 वर्ष
-4. आराध्या सोनी पुत्री राजेश सोनी 12 वर्ष
-5. राखी सोनी पति राजेंद्र सोनी उम्र 35 वर्ष
हादसे में मारे गए अब तक चार की संक्षिप्त जानकारी
1) मधुर मसीह पत्नी जूलियस मसीह आयु 62 वर्ष
2) नीतू सोनी पत्नी कृष्णा सोनी आयु 43 वर्ष
3) सौभाग्य अलगन पत्नी परिमल अलगन आयु 42 वर्ष
4) करकुलाज़ी पति कामराज उम्र: 38 वर्ष
Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment