दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो छात्र आंदोलन चल रहा था उसके समर्थन में जा रहे दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित नाम का युवक दो छात्रों के साथ बहस करता और उन्हें थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि घटना का वीडियो खुद आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है.
फेसबुक पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार वीडियो अपलोड करते समय सत्यम पंडित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक टिप्पणी भी लिखी. पोस्ट में उसने लिखा, ‘जंतर-मंतर जाकर कुछ कॉकरोच का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं.’ इसी पोस्ट और वायरल वीडियो के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि सार्वजनिक रूप से छात्रों के साथ मारपीट करना कानून व्यवस्था के खिलाफ है. इसके बाद सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार बढ़ने लगी.
समर्थक होने का किया जा रहा दावा
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों छात्र खुद को छात्र आंदोलन का समर्थक बताते हुए नजर आते हैं. दावा किया जा रहा है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी सत्यम पंडित से कहासुनी हुई और मामला कथित तौर पर मारपीट तक पहुंच गया. वीडियो में छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी दावा किया जा रहा है.
पहले भी विवादों में रह चुका है नाम
सत्यम पंडित का नाम इससे पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदाय को लेकर कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद फरवरी 2026 में मीट की दुकानों को बंद कराने के दौरान मीट विक्रेताओं के साथ कथित मारपीट के आरोप में भी उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने की कोशिश करता है.
https://x.com/yadavakhilesh/status/2081058756440522991?s=20
अखिलेश यादव ने भी किया पोस्ट









