समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलम बदी का लंबी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दी. पार्टी ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. आलम बदी के निधन से पूर्वांचल की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है.
1996 में पहली बार बने विधायक, पांच बार जीता चुनाव

.इंजीनियरिंग छोड़ राजनीति को बनाया जनसेवा का माध्यम
राष्ट्रीय एकता और जनसेवा को दी प्राथमिकता
सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लगातार उठाया
आलम बदी के निधन को समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ और पूर्वांचल की राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है. उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.









