पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने खैबर जिले के तख्त बेग स्थित जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान पुलिस कांस्टेबल शुमल शलमानी और फ्रंटियर कोर के अधिकारी नजीर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल कसे तैनात किया गया है और खैबर जिले के पुलिस अधिकारी वकार अहमद की देखरेख में तलाश अभियान जारी है।
इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान
खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ता सुरक्षा संकट
अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों, विशेषकर पुलिस और फ्रंटियर कोर को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी प्रतिबंधित संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आतंकवादी समूह अक्सर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इस ताजा हमले ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।









