May 30, 2025 10:31 am

सोशल मीडिया :

अब पाकिस्तान के होंगे दो टुकड़े , बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अलग होकर नया देश घोषित करने की भारत और UN से मांगी मान्यता |

बलूच नेताओं ने पाकिस्तान से आज़ादी की घोषणा कर दी है और भारत व संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक मान्यता मांगी है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान का मुद्दा तेजी से वायरल हो गया। बलूच नेताओं की इस घोषणा से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। अब सबकी निगाहें भारत और संयुक्त राष्ट्र के अगले कदम पर हैं। बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच और अन्य नेताओं ने बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। उन्होंने भारत से अपील की है कि दिल्ली में बलूचिस्तान का दफ्तर और दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए।

 

मीर यार बलूच ने 9 मई को सोशल मीडिया पर लिखा-“पाकिस्तान अब खत्म होने की कगार पर है। हमने अपनी आज़ादी घोषित कर दी है। हम भारत और संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की मांग करते हैं।”उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य संसाधनों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता भी मांगी।बलूचिस्तान के स्वतंत्र नक्शे और झंडों की तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं। स्थानीय लोगों की तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें वे भारत-बालोच दोस्ती के बैनर पकड़े हुए हैं।
मीर यार बलूच ने कहा- “भारत अकेला नहीं है, उसे बलूचिस्तान के 6 करोड़ देशभक्तों का साथ है।”

 

 भारत से समर्थन की उम्मीद 
उन्होंने भारत के उस बयान का समर्थन किया जिसमें पाकिस्तान को POK खाली करने के लिए कहा गया था।उन्होंने लिखा-“अगर पाकिस्तान ने बात नहीं मानी तो उसके लालची सैन्य जनरलों को खून-खराबे के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।” यह सब उस समय हुआ है जब भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया।यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें