June 6, 2025 9:52 am

सोशल मीडिया :

उत्तर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओ को लेकर अखिलेश यादव ने यू पी सरकार को घेरा |

 समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की पुलिस पर निर्दोषों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन में लोग सुरक्षित नहीं हैं। यादव ने एक बयान में कहा,‘‘भाजपा सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय निर्दोषों को प्रताड़ित कर उनकी जान ले रही है। भाजपा सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं।”

‘पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन गई है’
अखिलेश यादव ने कहा,‘‘अमरोहा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता इशरत अली की दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कासगंज में सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कश्यप की हत्या कर दी गयी। गाजियाबाद में बदमाशों ने रूपये से भरा बैग लूट लिया।” यादव ने कहा,‘‘भाजपा सरकार में पुलिस से जनता का भरोसा उठ गया है। इस सरकार में पुलिस मदद के बजाय लोगों को लूट रही है। कानपुर में डायल 112 पर मदद के लिए फोन मिलाने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पीड़ित की ही पिटाई कर उससे पैसे छीन लिए। इसी तरह से भाजपा सरकार में हिरासत में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सरकार में पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन गई है।”

‘भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है’
सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इस सरकार ने हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बना दिया है। याद रहे अन्याय करने वाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है। जनता भाजपा के अन्याय और उत्पीड़न को देख रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। न्याय और कानून का शासन स्थापित होगा।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें