April 30, 2025 6:29 pm

सोशल मीडिया :

उत्तर प्रदेश में BJP को झटका, कई दिग्गज पीछे…INDIA गठबंधन से कड़ी टक्कर |

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू की जाएगी। वहीं, अगले दो घंटों में रूझान आना शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।

इन सीटों पर रहेगी नजर
वाराणसी, रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, नगीना, आजमगढ़, गाजीपुर, घोसी, बलिया, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, राबर्ट्सगंज, बांसगांव, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, कैसरगंज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मेरठ, अलीगढ़, एटा, आंवला, बदायूं, धौरहरा, खीरी, इटावा, फर्रुखाबाद। इनमें से कुछ सीटों वाराणसी, रायबरेली, मैनपुरी, अमेठी आदि पर वीआईपी होने के कारण और अन्य सीटों के नतीजे पर रोचक चुनावी मुकाबले के चलते सबकी निगाहें टिकी हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें