
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे के बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था PNC काम को जल्द पूरा करने के लिए लापरवाही पर उतारू हो चुकी है ,यहां कानपुर रोड के गौरी बाजार में अधूरे नाले निर्माण को पूरा करने के लिए नाले के नीचे जमा मिट्टी के ढेर की हटाए बिना नालों की आपस में जोड़ दिया जा रहा है, जिस वजह से आने वाले मानसून में नवनिर्मित नाले के चोक होने की पूरी संभावना है।
विगत है कि बहुप्रतीक्षित लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे का लोकार्पण जल्द होने वाला है, ऐसे में अभी तक सुस्त चाल चल रही एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही पी एन सी कंपनी ने अचानक अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और बचे काम को जल्द निपटाने के लिए घोर लापरवाही बरत रही है, सरोजिनी नगर के गौरी बाजार में पुराने हाइवे के दोनों किनारों पर नए बने नाले के बचे हुए दो हिस्सों को जोड़ने का कार्य हो रहा है जिस में पहले से बने नाले के नीचे किनारों पर जमा मिट्टी और कूड़े के ढेर को हटाए बिना ही नालों की आपस में जोड़ दिया जा रहा है जिस वजह से इस नाले के मानसून की पहली बारिश में ही चोक होने की पूरी सम्भावना है, वही स्थानीय व्यापारी भी नाले के निर्माण में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे है , व्यापारियों का कहना है कि हाइवे के पुराने बने नाले से नए नाले में अपेक्षाकृत कम सरियों का उपयोग किया जा रहा है जिस कारण इस नाले की मजबूती पर भी सवाल उठ रहे है ।









