April 30, 2025 12:46 am

सोशल मीडिया :

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लड़ने का किया ऐलान,पंजाब के बाद दिल्ली में भी टूटा INDI गठबंधन |

लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडी गठबंधन बिखरने लगा है। बिहार में जेडीयू नेता नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी इंडी गठबंधन से दूरी बना ली है। आम आदामी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद अब दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है।

पंजाब के तरनतारन में सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गर्वनर ने विधानसभा का सत्र नहीं होने दिए। दिल्ली में भी काम नहीं करने देते हैं। लेकिन दिल्ली ने जो ठान लिया है कि सातों लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को जिताना है। आप भी लोकसभा की 13 की 13 सीटों पर झाड़ू चलाओ, आम आदमी पार्टी को जिताओ। फिर केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सातों सीट आम आदमी पार्टी को देंगे।

बता दें कि कल ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस तरह से इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो गया है।

बीजेपी सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि आज भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है। छोटी सी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनी, पंजाब में बनी, गोवा और गुजरात में विधायक जीते। भाजपा को डर है कि किसी दिन आम आदमी पार्टी की केंद्र में सरकार ना बन जाए। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं. रोज आरोप लगाते हैं, कभी ईडी, कभी सीबीआई, ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें