April 30, 2025 9:34 am

सोशल मीडिया :

उत्तर प्रदेश में भगवान राम के खिलाफ ‘अशोभनीय’ टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मंडी थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस ने पीर वाली गली इलाके से 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। जैन ने बताया कि एक फरवरी को मंडी थाना क्षेत्र के सम्राट विक्रम कालोनी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर भगवान राम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है।

भगवान राम के खिलाफ ‘अशोभनीय’ टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जैन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अयोध्या में राम मन्दिर बनने के बाद से कुछ लोग उससे कह रहे थे कि भारत अब हिन्दू राष्ट्र बनेगा और एक वर्ग विशेष के लोगों को बाहर निकाल दिया जायेगा जिससे आक्रोशित होकर उसने उक्त टिप्पणी की। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें