उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को औरैया और कानपुर दौरे पर आ रहे है। आज सुबह 10:55 बजे औरैया तिरंगा मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। जहां पर सीएम नारी शक्ति बंदन को लेकर विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और 81 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम कानपुर जाएंगे। जहां पर 501 करोड़ रुपये की 152 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
बता दें कि आज एक दिन में सीएम योगी कानपुर और औरैया दौरे पर आएंगे। आज सुबह 10:55 बजे औरैया तिरंगा मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। 11:10 बजे से 12:10 पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। नारी शक्ति बंदन को लेकर विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेगे। सीएम योगी 448.6507 करोड़ रुपए की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास व साथ ही 81 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। महिला कल्याण बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य नारी शक्ति वंदन विशाल सम्मेलन तिरंगा मैदान में मौजूद रहेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:20 बजे तिरंगा मैदान औरैया से कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम योगी दोपहर को कानपुर आएंगे। सबसे पहले वह भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मेलन में दोपहर 12.35 बजे किदवई नगर के साउथ क्रिकेट मैदान में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह बगल में स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री पांडु नगर स्थित आईटीआई मैदान में करीब दो बजे पहुंचेंगे। पास में ही जेके मंदिर में आयोजित 1001 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री 3.10 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री 500 करोड़ से अधिक की योजनाओं को शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां की जा रही है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।