April 30, 2025 2:19 pm

सोशल मीडिया :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा के पुरोधा और एकात्ममानव प्रेरणा के दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म स्थान फरह स्थित दीनदयाल धाम नगला चंद्रभान में दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में भाग लिया और वहां पर आयोजित चार दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया। वहीं, सीएम योगी ने किसान मेले विभिन्न इलाकों से आई छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसी के साथ उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा। प्रदर्शनी में कढ़ाई सिलाई करती महिलाओं से बातचीत की। उसके उपरांत उन्होंने औषधि केंद्र का अवलोकन किया। विराट किसान संगोष्ठी में उद्घाटन के बाद सीएम ने किसान मेले में आए 5000 हजार किसानों को भी संबोधित किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए चलाई जा रही यूपी सरकार और मोदी सरकार की अनेकों योजनाओं का बढ़चढ़ कर उन्हें लाभ लेने की बात कहीं। इस दौरान मंच पर सांसद हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा एड. विधायक पूरन प्रकाश आदि मौजूद रहे।

PunjabKesari

हर खेत को पानी और युवा को रोजगार मिलना चाहिए: CM
सभा में बोलते हुए सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल को नमन किया और बोले की किसानों के सम्मान के लिए ये आयोजन किया जाता है। ब्रज भूमि अनेक ऐसे महापुरुष समाज और राष्ट्र को प्रदान कर चुकी है, जबकि पांच हजार साल पहले श्री कृष्ण ने यहां जन्म लिया था, आज भी कुरुक्षेत्र में कहीं जो उपदेश बड़े प्रासंगिक बने है यहां कण कण में उनकी यादें है, दुनिया के लोग यहां आते है। डबल इंजन की सरकार हमारे विकास को ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्य कर रही है। भारत को अन्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने में किसान बढ़ा भागीदार है। हर खेत को पानी और युवा को रोजगार मिलना चाहिए, ऐसा हो तो फिर ये धरती सोना उगल सकती है और डबल इंजन की सरकार यही सब काम कर रही है।

PunjabKesari

‘लघु और उद्योग किसान का एक लाख रुपए तक का ऋण माफ किया’
सीएम योगी ने डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का विजन है कि भारत को विश्वगुरु बनाना है।   हमारी सरकार बनते ही लघु और उद्योग किसान का एक लाख रुपए तक का ऋण माफ किया था। दो करोड़ 62 लाख किसान पीएम किसान योजना अन्नदाता के खाते में जा चुका है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। इसी लिए गांव, किसान, महिला, गरीब को योजना से जोड़ना है। किसान के लिए कई ऐसी योजना है की उनकी आय बड़े और उनका विकास हो। हम गौ को मां कहते और दूसरी तरफ उन्हे सड़कों पर छोड़ देते है ये गलत है इसके लिए अनुसंधान केंद्र खोलकर उनके संरक्षण को कर सकतें है। यहां के युवाओं को आर्मी और पुलिस में भर्ती करने के लिए गांव में खेल का मैदान हो गांव को आत्मनिर्भर बनाने का प्लान है इसलिए जहां ओपन जिम, स्टेडियम और अन्य जरूरी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें