June 9, 2025 3:10 pm

सोशल मीडिया :

एशियन गेम्स 2023: यशस्वी का शतक और रिंकू सिंह की तूफानी पारी, भारत ने नेपाल के सामने रखा 203 रन का लक्ष्‍य

एशियन गेम्स 2023 में आज 3 अक्‍टूबर को भार‍तीय पुरुष क्रिकेट टीम नेपाल के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल से अपने अभियान का आगाज करने उतरी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। भारत ने नेपाल के सामने 203 रन का लक्ष्‍य रखा है।

एशियन गेम्स 2023 में यशस्वी जायसवाल की तूफानी शतकीय पारी।
एशियन गेम्स 2023 के टी20 क्रिकेट इवेंट में आज 3 अक्‍टूबर को भार‍तीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज करने उतरी है। नेपाल के खिलाफ खेले जा रहे क्‍वार्टर फाइनल में कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए है। भारत के लिए यशस्‍वी जायसवाल ने महज 49 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने सिर्फ 15 गेंदों पर 37 रन की तूफानी पारी खेली। अब नेपाल को जीत के लिए 203 रन बनाने होंगे।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। पावरप्‍ले में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए। इसके अगले ही ओवर में यशस्‍वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत को पहला झटका 10वें ओवर में 103 रन के स्‍कोर पर कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह 25 रने के निजी स्‍कोर पर दीपेंद्र सिंह की गेंद पर रोहित पौडेल को कैच थमा बैठे।

यशस्‍वी ने 49 गेंदों में ठोका शतक

भारत को दूसरा झटका 111 के स्‍कोर पर 12वें ओवर में सोमपाल कामी ने तिलक वर्मा (2) को बोल्‍ड करके दिया। फिर अगले ही ओवर में लामिछाने ने जीतेश शर्मा को कॉट एंड बोल्‍ड करके 119 के स्‍कोर पर तीसरा झटका दिया। भारत का चौथा विकेट 150 के स्‍कोर पर गिरा। यशस्‍वी जायसवाल महज 49 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 100 रन बनाकर दीपेंद्र सिंह का शिकार बने। शिवम दुबे ने 19 गेंदों में 25 रन तो रिंकू सिंह 15 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बनाए हैं।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

नेपाल की प्‍लेइंग इलेवन

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें