June 9, 2025 1:45 pm

सोशल मीडिया :

रेलवे ने नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेने चलाने का लिया फैसला |

नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार रिकाॅर्ड तोड़ भक्तों ने दर्शन किए। वहीं अब माता के नवरात्रों से पहले रेलवे ने भक्तों को बड़ी सौगात दी। नवरात्रि से पहले ही रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का ऐलान किया है। रेल यात्रियों की सुविधा  के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच समर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन एसी, स्लीपर क्लास और जनरल कैटेगरी के डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन होगी।

इस प्रकार चलेगी ट्रेन

04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी डेट 29.09.2023. को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी. वापसी की डायरेक्शन में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी तारीख 01.10.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

एसी क्लास के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्श , अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर दोनों डायरेक्शन में रुकेगी।

PunjabKesari

वहीं, मां भगवती के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक,  वर्ष के पहले 9 महीनों में 73 लाख श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जो गत वर्ष के पहले 9 महीनों से 1.15 लाख कम है। श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पहले 5 महीनों के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में पहुंचे हैं। उसके बाद हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली में आई बाढ़ का असर वैष्णो देवी यात्रा पर पड़ता दिखा।

PunjabKesari

वहीं रविवार को 43,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.ए. आई.डी. हासिल करते हुए मां वैष्णो देवी के दरबार पर नमन किया। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में मां वैष्णो देवी यात्रा में उछाल देखा जा सकता है।

दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं के आंकड़े
जनवरी 5,24,189 4,38,521
फरवरी 4,14,432 3,61,074
मार्च 8,94,650 7,78,669
अप्रैल 10,18,540 9,02,192
मई 9,95,773 9,86,766
जून 11,95,844 11,29,231
जुलाई 7,76,800 9,07,542
अगस्त 7,10,914 8,77,762
सितम्बर 7,94,156 8,28,382

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें