उत्तर प्रदेश में नीट की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। पहले राउंड के बाद अब दूसरे राउंड की लिस्ट जारी कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय ने UP NEET UG Counselling 2023 के राउंड 2 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार जो भी UP NEET UG 2023 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए आवेदन किए थे हैं, वे UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिन लोगों के नाम इस पर अंकित होंगे, उन्हें 21 से 24 अगस्त, 2023 के बीच ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।
उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना नाम
Up NEET UG merit list Download: MBBS/BDS के लिए सरकारी, निजी, डेंटल और मेडिकल, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए राउंड 2 के लिए UP NEET UG Counselling 2023 की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। भरे गए विकल्पों के आधार पर UP NEET UG Seat Allotment Result तय कार्यक्रम के अनुसार 25/26 अगस्त, 2023 को जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upneet.gov.in/पर क्लिक करके भी काउंसलिंग राउंड का मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी देख सकते हैं।
इस स्टेप से ऐसे करें चेक
-
UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
-
मुखपृष्ठ पर, NEET UG के लिए राउंड 2 मेरिट लिस्ट लिंक ढूंढें।
-
UP NEET UG Merit List 2023 पीडीएफ पर क्लिक करें।
-
UP NEET UG Merit List 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
पृष्ठ का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें