May 1, 2025 9:49 am

सोशल मीडिया :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ |

Legion of Honour । प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल फ्रांस की यात्रा पर हैं और उन्हें यहां फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आपको बता दें कि फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है। फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान Legion of Honour से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली सहित कई नामी हस्तियां सम्मानित हो चुकी है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस के एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि एलिसी पैलेस फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की शानदार अगवानी की। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है।
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें