April 30, 2025 3:33 am

सोशल मीडिया :

UP: यूपी में होगी 52 हजार सिपाहियों की बंपर भर्ती, 15 जुलाई तक जारी होगा नोटिस

लखनऊ। यूपी पुलिस विभाग में जल्द ही अब तक की सबसे बड़ी होगी। ये भर्तियां 52 हजार पुलिसकर्मियों के पदों पर की जाएंगी। भर्ती के संबध में अगले माह 15 जुलाई तक नोटिस जारी हो सकता है। उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कॉन्‍स्‍टेबल के 52,699 रिक्‍त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की सीधी भर्ती करने जा रहा है
यह राज्य पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा भर्ती अभियान होगा। ऐसा पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्‍या में सिपाहियों की भर्ती पुलिस विभाग में की जा रही है। लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्‍ट आयोजित करने के लिए किसी संस्था के चयन हेतु निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित की जाएगी। संस्था का चयन होते ही लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो इस वर्ष के अंत तक आयोजित की जा सकती है।
यूपी सरकार द्वारा साझा किए गए एक आधिकारिक अपडेट के मुताबिक बोर्ड द्वारा अब 52 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इनमें 41,811 पद सिपाही नागरिक पुलिस, 8,540 पद सिपाही पीएसी, 1,007 फायरमैन और 1,341 सिपाही उत्तरप्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे। उत्तरप्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले उत्तरप्रदेश पुलिस में 37 हजार सिपाही पदों पर भर्ती होनी थी।
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें