IPS Ravi Sinha News: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है
सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।
आखिर क्या है RAW का काम? : रॉ भारत की अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका सितम्बर 1968 में गठन किया गया था। रॉ से पहले विदेशी जानकारी एकत्रित करने का काम आईबी या अन्वेषण ब्यूरो द्वारा किया जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे रॉ कहा जाता है, लेकिन सरकारी दस्तावेजों और सही तरीके से इसको R&AW इस प्रकार से लिखा जाता है।
इस एजेंसी का ध्येय वाक्य ‘धर्मों रक्षति रक्षितः’ है। भारत की सुरक्षा के लिए यह एजेंसी पड़ोसी देशों के साथ ही देश के भीतर भी नजर रखती है। वर्तमान समय में यह भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी में है।
