पेपर लीक की फजीहत के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच दुबारा होगा NEET का एक्जाम |

नीट यूजी 2026 री एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम टाइमिंग को लेकर एक नोटिस जारी किया है। 21 जून यानी आज होने वाले इस एग्जाम में छात्रों को तय समय के अलावा 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों के लिए पूरा शेड्यूल जानना बेहद जरूरी है। एग्जाम सेंटर्स पर एंट्री दोपहर से पहले ही शुरू हो जाएगी, इसलिए स्टूडेंट्स को समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सिक्योरिटी चेक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक प्रोसेस आराम से हो सके।
दोपहर 2 बजे से शुरू होगा एग्जाम, ऐसा है पूरा शेड्यूल

एनटीए के मुताबिक, नीट यूजी री एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वैसे तो एग्जाम 3 घंटे का होता है, लेकिन इस बार स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर पढ़ने और जरूरी डिटेल्स भरने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। इस वजह से एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे खत्म होगा।

चीटिंग रोकने के लिए टाइट सिक्योरिटी और सीसीटीवी की निगरानी

इस बार एग्जाम को पूरी तरह फेयर और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए स्पेशल सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए गए हैं। कई सेंटर्स पर एक्स्ट्रा चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे और हाई टेक गैजेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

एग्जाम सेंटर ले जाना न भूलें ये जरूरी चीजें

एनटीए ने साफ कर दिया है कि कैंडिडेट्स को अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) लाना कम्पल्सरी है। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाना पूरी तरह बैन है।

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा दिन

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। इस री एग्जाम में शामिल हो रहे हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद क्रूशियल है। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम डे की गाइड लाइन को ठीक से फॉलो करें और लास्ट मिनट की टेंशन से बचने के लिए सेंटर पर टाइम से पहुंचें।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment