बेटी को लेकर सोशल मीडिया के जरिये झूठी अफ़वाहें फ़ैलाने पर पिता अखिलेश यादव नाराज, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार की महिलाओं और बेटियों को निशाना बनाना ठीक नहीं

उत्तर प्रदेश में राजनीति का स्तर कितना गिर सकता है यह इन दिनों प्रदेश की राजनीति में साफ़ देखने को मिल रहा है, एक तरफ जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बिटिया को लेकर सोशल मिडिया पर झूठे और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किये जा रहे हैं , वहीँ इस मामले में मौजूदा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अब तक की चुप्पी प्रदेश की महिलाओ और बेटियों को सम्मान देने के वादों की पोल खोलती है | बेटी पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पिता अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और पोस्टों के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार की महिलाओं और बेटियों को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग राजनीतिक बहस में जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या भाजपा के लोगों के घर-परिवार नहीं हैं? क्या राजनीति के लिए किसी की बेटी और परिवार पर कीचड़ उछालना उचित है? अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार नहीं है तो क्या वह किसी के परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। सीएम अब तक चुप क्यों हैं? कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया। इस संबंध में समाजवादी पार्टी की ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। पहले भी बेटी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और आपत्तिजनक पोस्टों को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिस पर कोई ठोस कार्यवाही न होने पर असामाजिक तत्वों की घटिया राजनीति को और बल मिला है |
Real India News
Author: Real India News

Leave a Comment