राम लला की अयोध्या में पढ़ी गयी बकरीद की नमाज, चाक चौबंद सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज |

आज देश भर में बकरा-ईद मनाई जा रही है. सुबह से मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है. इस खास मौके पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग जिलों में मस्जिदों के आसपास चाक-चौबंद की गई है. वहीं लखनऊ के मलिहाबाद के कसमंडी कलां में बकरीद की नमाज अदा नहीं की जाएगी और इसके लिए विवादित ढांचा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि कसमंडी कलां के विवादित ढांचे को लेकर नमाज के साथ-साथ पूजा पर भी रोक लगाई गई है. वहीं संभल में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.

रामनगरी में धूमधाम से पढ़ी गई बकरीद की नमाज. लाखों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सिविल लाइन ईदगाह पर पढ़ी बकरीद की नमाज. बकरीद की नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई. रामनगरी में लगभग 111 ईदगाहों में और 211 मस्जिदों में पढ़ी जा रही है बकरीद की नमाज. बकरीद की नमाज के बाद दी जाएगी कुर्बानी. बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी पहुंचे हैं ईदगाह स्थलों पर, दे रहे हैं मुस्लिम भाइयों को बकरीद की बधाई. बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने कर रखी थी विशेष तैयारी. नमाज अदा करने के लिए मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देश को लेकर तैयारी दिखी नाकाफी. सड़कों पर भी नमाज पढ़ते नजर आए मुस्लिम समाज के लोग. ईदगाह के पास हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर पढ़ी नमाज. जिला प्रशासन रहा मुस्तैद. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा के जरिए रखी जा रही है निगाह. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की गई है तैनाती.

Real India News
Author: Real India News

Leave a Comment