उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज आंधी पानी का अलर्ट जारी, IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी |

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज से यानी कि 28 मई से मौसम बदलने वाला है. प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, ललितपुर. चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, में आंधी और छिटपुट बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रयागराज में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरेया, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, औरेया, इटावा, बलरामपुर, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, महामायानगर, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, मेरठ, बागपत, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, कांशीरामनगर, संभल, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मैनपुरी में आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मानसून कहां तक पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, पूर्वी मध्य और पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.
नॉर्थ-ईस्ट में बारिश को लेकर अलर्ट
28 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 1 और 2 जून को अरुणाचल प्रदेश में, 27 और 28 मई तथा 2 जून को असम और मेघालय में, और 27 और 28 मई तथा 30 और 2 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है.
Real India News
Author: Real India News

Leave a Comment