बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया था. लेकिन रास्ते में ईंधन तेजी से कम होने की सूचना मिलने पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट भेजा. इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई.
लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू की गई. जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर में खराब मौसम के चलते विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया था.
सूत्रों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान का ईंधन तेजी से कम होने लगा. जिसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट जारी किया. हालात को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल फुल इमरजेंसी घोषित कर रनवे को खाली करा दिया. एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को तैनात किया गया. रात 9:21 बजे विमान ने रनवे-09 पर सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाइट में कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.

सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और क्रू ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि विमान बोइंग 737 मैक्स (VT-YAJ) था. करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट प्रशासन ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली.
इसके बाद विमान में दोबारा ईंधन भरा गया. पायलट की ओर से सभी सिस्टम सामान्य होने की जानकारी देने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई.
इसके बाद विमान में दोबारा ईंधन भरा गया. पायलट की ओर से सभी सिस्टम सामान्य होने की जानकारी देने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई.









