गर्मी की छुट्टियों में सिक्किम जाने वाले पर्यटक हुए मायूस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित तीन दिवसीय सिक्किम दौरे ने बिगाड़ा पर्यटन का माहौल |

स्कूल की छुट्टियों होने के साथ ही परिवार सहित पहाड़ो का रुख करने वाले कुछ परिवारों में मायूसी है | ख़ास तौर पर सिक्किम की राजधानी गैंगटॉक घूमने जाने वाले परिवीरों में , दरसल देश की महामहिम राष्ट्रपति का आने वाली 26 मई से तीन दिवसीय सिक्किम दौरा प्रस्तावित है, जिसमे वे सिक्किम में अलग अलग स्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जसमे नाथुला पास जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल शामिल है और जो उस दौरान आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे |  ऐसे में महीनो पहले छुट्टियों के लिए एडवांस रिजर्वेसन करा चुके पर्यटक खासे मायूस है |

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचेगीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इस दौरान वह सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी तथा भारत-चीन सीमा स्थित नाथुला का भी दौरा करेंगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति 26 मई की दोपहर गंगटोक स्थित लिबिंग आर्मी हेलिपैड पहुंचेंगी। आगमन के बाद वह लोक भवन जाएंगी। इसके पश्चात उनका राजधानी के देउराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट आफ तिब्बतोलाजी तथा रिज पार्क स्थित आर्किडेरियम के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है।

नाथुला जाएंगी राष्ट्रपति

27 मई को राष्ट्रपति नाथुला का दौरा करेंगी, जो भारत-चीन सीमा के निकट स्थित एक महत्वपूर्ण सामरिक क्षेत्र है। इसके बाद वह सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह के दौरान वर्ष 2023, 2024 और 2025 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

अपने दौरे के अंतिम दिन 28 मई को राष्ट्रपति पालजोर स्टेडियम में आयोजित सिक्किम पुलिस की परेड में भाग लेंगी। इसी दिन वह अपना दौरा समाप्त कर राज्य से प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment