जम्मू कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, राजौरी और जम्मू में मोर्टार गोले और हथगोला बरामद |

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को राज्य के राजौरी और जम्मू जिलों में तीन अलग-अलग स्थानों पर दो मोर्टार के गोले और एक हथगोला बरामद किया गया. सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन सभी जिंदा विस्फोटकों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, राजौरी के कोटरंका में स्थित कंडी इलाके में ग्रामीणों ने एक मोर्टार का गोला देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर दी।

तकनीकी जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गोले को बाद में सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। एहतियात के तौर पर अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी थी। एक अन्य घटना में, मंगलवार शाम राजौरी जिले के दरहल इलाके में खेतों में एक हथगोला मिला।

Real India News
Author: Real India News

Real india news portal is a platform where the NEWS is presented as it is .

Leave a Comment