June 7, 2025 12:25 am

सोशल मीडिया :

अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, मुख्यमंत्री योगी आज अपने 53वें जन्मदिन पर लेंगे रामलला से आशीर्वाद |

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पांच जून यानी आज राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा और गंगा दशहरा पर अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। बुधवार को मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार सहित अष्ट देवालयों में देव विग्रहों के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर यज्ञशाला में विभिन्न शास्त्रीय अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।

PunjabKesari
वैदिक मंत्रों से गूंजेगा राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा और विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों की स्थापना होगी। अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। बुधवार प्रातः साढ़े छह बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास सुबह नौ बजे से 9:30 बजे तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 बजे तक चला। 10:40 12:40 तक राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया।

PunjabKesari

अभिजीत मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा 
राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होगी। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

  •  

PunjabKesari

सीएम योगी होंगे शामिल
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। संयोग से, इस दिन मुख्यमंत्री का‌ 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे। संत समुदाय का कहना है, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव वापस लौटाया है। पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं ने शहर को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दी है।” मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्या में उत्साह का माहौल है। संत-महंतों ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभरी है। सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें