April 29, 2025 8:12 pm

सोशल मीडिया :

पांच साल की बेटी को फांसी पर लटका कर नौ महीने की गर्भवती माँ ने भी लगाई फांसी, दोनों की मौत |

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में एक नौ माहीने की गर्भवती महिला ने पांच साल की बेटी को फांसी के फंदे से लटका दिया। बाद में महिला ने खुद भी दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस हत्या-आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घरेलू कलह की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मृतक महिला की पति से अनबन चल रही थी।

जानें पूरा घटनाक्रम 
पूरा मामला गजरौला शिव गांव का है। शनिवार सुबह गांव निवासी नौ माहीने की गर्भवती निधि राजपूत उम्र 27 वर्ष ने अपनी पांच साल की बेटी भव्या को फांसी लगाकर मार डाला। फिर खुद भी फांसी के फंदे से लटक गई। मृतक महिला का पति अश्वनी राजपूत मां शशि के साथ 18 दिसंबर की सुबह बैंक से पैसा निकालने के लिए गया था। पत्नी निधि और बेटी भव्या घर पर ही थी। इसी दौरान यह घटना घटी है।

जहां गूंजनी थीं किलकारियां, वहां सुनाई दे रहीं सिसकियां
अश्वनी जब बैंक से लौटकर घर आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। छत के रास्ते जब वह घर में घुसा, तो देखा कि पत्नी और बेटी अलग अलग फंदे पर लटकी हुई हैं। एक चिकित्सक ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी नौ माहीने की गर्भवती पत्नी को मृत घोषित कर दिया। गर्भवती पत्नी का एक या दो दिनों में ही प्रसव होने वाला था। कुछ ही घंटों में घर की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में नया सदस्य तो आया नहीं बल्कि पत्नी और बेटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

महिला मनोरोगी थी – एएसपी सिटी 
इस मामले में एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी का कहना है कि महिला मनोरोगी थी। एक साल पहले तक रुड़की के एक चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। गर्भवती होने के बाद मनोरोग का इलाज रोक दिया गया। पति-पत्नी में अनबन के कारण घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि अभी किसी बात की पुष्टी नहीं की जा सकती  है।

निधी का दो बार हो चुका गर्भपात
मां बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, कोतवाल उदयपाल पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद घर की महिलाओं सहित पड़ोसियों से भी घटना के बारे में पुलिस ने पूछताछ शुरू की। वहीं, अश्वनी से घंटों तक पूछताछ में पता चला कि उसकी शादी छह साल पहले निधि से हुई थी। एक साल बाद बेटी भव्या का जन्म हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी को दो बार गर्भपात हो गया। जिसके चलते निधी मनोरोग से पीड़ित हो गई थी।

बता दें कि एएसपी सिटी द्ववारा घर की महिलाओं सहित आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें