April 30, 2025 2:55 am

सोशल मीडिया :

मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता , अखिलेश यादव ने योगी पर साधा निशाना | 

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। अगर दिमाग होता, तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। कोई STF से सवाल पूछेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है। एनकाउंटर कर डराना चाहती है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बदनाम करने के लिए ढूंढ-ढूंढ के एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अफसर रणनीति बनाते हैं। ऐसे अफसरों से क्या उम्मीद करते हैं? भाजपा किसी की सगी नहीं है। ये लोग अयोध्या को भी लूटने में लगे हैं।

अयोध्या छोड़ों पूरे प्रदेश में लूट मची है: अखिलेश 
इस दौरान सपा प्रमुख ने सरकार को घेरते हुए कहा कि अयोध्या तो केवल एक जिला है, पूरे प्रदेश में भाजपा लूट मचा रही है। जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा। हम अपनी पार्टी के लोगों को धन्यवाद देते हैं कि लूट का काला चिट्‌टा बताया। जब अयोध्या जैसी पावन धरती पर लूट हो सकती है तो सोचिए कि यह कहां-कहां कर सकते हैं। क्या यही उनका जीरो टॉलरेंस। हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। हम भी चाहते हैं कि वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्टर हो। हालांकि, उसके लिए दिमाग चाहिए होता है।

फर्जी एनकाउंटर और फर्जी कहानी बन रही: अखिलेश 
सुल्तानपुर डकैती में हुए मंगेश यादव की एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं। फिर उन्होंने कहा है कि मंगेश यादव और इंजीनियर हत्याकांड पर कहा- मुंह पर टेप कर पीट-पीटकर हत्या की जा रही है। एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। सब जानते हैं कि भाजपा में झूठे एनकाउंटर हुए हैं। आसपास के लोग जानते हैं कि पुलिस आई और रात में ले गई।

सोचिए, आप कैसी कहानी गढ़ी गई। कहा गया कि उसके पास बैग था। उस बैग में नए कपड़े थे। सुनने में आ रहा है कि जो बाइक चोरी हुई, उसकी कई दिनों बाद FIR हुई। दिमाग देखिए। चप्पल में एनकाउंटर कर दिया। यह पहला झूठा एनकाउंटर नहीं है। नोएडा में जिम इंस्ट्रक्टर का झूठा एनकाउंटर हुआ था। जितनी भी हत्याएं या एनकाउंटर हुए हैं। पीडीए परिवार के लोग मारे गए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें