April 29, 2025 11:42 pm

सोशल मीडिया :

आगरा में बहु ने सास पर लगाया अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप, मामला थाने पर |

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक सास का अपनी बहू पर दिल आ गया। बहू का आरोप है कि उसकी सास ने उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी जोर जबरदस्ती की। अब  इस अजीबोगरीब मामले की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जानिए, पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में क्या कहना है बहू का?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बहू ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि साल 2022 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुई थी। उसे शादी के बाद से ही लगातार परेशान किया जाने लगा था और तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाने लगी थी। बहू का आरोप है कि उसकी सास ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए कई तरह से दबाव बनाया। जब उसने संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसे पर ब्लेड से हमला किया गया जिससे उसके हाथ पर कट लग गया।

केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि बहू ने अपनी ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी ननद ने उसके सारे कपड़े छीन लिए और लगभग एक महीने तक उसे एक ही सूट में रहना पड़ा। इस दौरान ससुराल वालों ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। बहू का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार उससे दहेज की मांग करते रहते थे और मना करने पर प्रताड़ित करते थे। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आगे कहा है कि वर्ष 2023 में उसके एक बेटा हुआ। बेटे को पति ने नाजायज माना और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट के बाद उसे घर से भी निकाल दिया। अब इस मामले में थाना जगदीशपुर में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें