May 2, 2025 11:38 am

सोशल मीडिया :

उत्तर प्रदेश में बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शामिल होंगी BS 6 मॉडल की 1350 नई डीजल बसें |

उत्तर प्रदेश में बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। राज्य परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही बीएस 6 मॉडल की 1350 नई डीजल बसें शामिल होंगी। परिवहन निगम ने निविदा के माध्यम से टाटा मोटर्स का चयन किया है। जिससे करीब एक लाख यात्रियों को फायदा मिलेगा।

PunjabKesari
उच्च गुणवत्ता से लैस होगी यह बसेंः परिवहन मंत्री
टाटा मोटर्स द्वारा क्रय की जा रही इन 1350 बी एस छह मॉडल बसों की चेचिस क्रय करने में परिवहन निगम का कुल 274 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। सूबे के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शनिवार को बताया कि क्रय की जा रही यह बसें उच्च गुणवत्ता से लैस होगी। यह बसें आधुनिक तकनीक से बनी होने के कारण प्रदूषण उत्सर्जन ना के बराबर करती हैं।

PunjabKesari
परिवहन निगम को लगभग 14 करोड़ की होगी बचतः परिवहन मंत्री
परिवहन मंत्री ने बताया कि इन बसों के आने से एयर क्वालिटी में सुधार आएगा एवं लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव भी कम होगा। निविदा के माध्यम से क्रय की जा रही हैं। इन बसों का रेट पुराने रेट की तुलना में एक लाख तीन हजार रुपए प्रति बस कम है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार परिवहन निगम को लगभग 14 करोड़ रुपए की बचत भी होगी।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें