April 30, 2025 2:43 pm

सोशल मीडिया :

सदन में हुई चूक के बाद एक्शन में लोकसभा स्पीकर, जारी किए नए आदेश |

सदन में सुरक्षा चूक की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एंट्री पास रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, सांसदों और पूर्व सांसदों के PA के एंट्री पास को रद्द करने का आदेश दिया है। सदन में सुरक्षा चूक की घटना में चार आरोपियों को पकड़ लिया है। दो आरोपी संसद के अंदर से जबकि दो संसद के बाहर से दबोचे गए हैं। इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लोकसभा अपने स्तर पर कर रही जांच
बता दें कि, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग नीचे कूद गए और कनेस्टर के माध्यम से धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो धुआं सदन में फैलाया गया था वह साधारण था और इसको लेकर चिंता कोई बात नहीं है।

विपक्षी दलों की बुलाई बैठक
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुरक्षा चूक की घटना के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए अपराह्न चार बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। सदन में, विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच बिरला ने बैठक बुलाये जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आप सब की भावनाओं को पहले व्यक्त कर दिया है। चार बजे इस विषय पर सभी दलों की बैठक बुलाई है।” इसके बाद, बिरला ने अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें