April 29, 2025 9:40 pm

सोशल मीडिया :

स्टॉक मार्किट बाज़ार खुलते ही सेंसेक्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 70 हजार के हुआ पार |

हफ्ते के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में इक्विटी बाजार में जबरदस्त तेजी आई। जिसके साथ ही पहली बार सेंसेक्स 70,000 का स्तर पार कर गया। सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई 69925 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 20934 के स्तर से की। सेंसेक्स सुबह 9:28 मिनट के करीब 70048 के सर्वोच्च शिखर पर था। इससे पहले शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 69,825 पर बंद हुआ था।

 पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,344.41 अंक यानी 3.47 प्रतिशत बढ़ गया और शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों  बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए हाई लेवल पर बंद हुए। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 303.91 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 69,825.60 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 68.25 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 20,969.40 अंक की नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

 

स्तर              कब पहुंचा
1,000 25 जुलाई 1990
10,000  6 फरवरी 2006
20,000 29 अक्टूबर 2007
30,000 4 मार्च 2015
40,000  23 मई 2019
50,000 21 जनवरी 2021
6000,0  24 सितंबर 2021
70,000 11 दिसंबर 2023

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें