June 6, 2025 12:32 pm

सोशल मीडिया :

देवरिया नरसंहार में एक और बड़ा एक्शन; सरकारी जमीन पर बने आरोपियों के घर पर चस्पा नोटिस |

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में अधिकारियों पर कार्रवाई होने के बाद अब आरोपियों के घर पर बुलडोजर चल सकता है। बताया जा रहा है कि खलिहान और नवीन पर्ती पर प्रेमचंद सहित तीन लोगों के मकान बनाए गए हैं। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए तहसीलदार कोर्ट ने शुक्रवार की देर शाम तीन लोगों के मकान पर नोटिस चस्पा किया है। सभी को 7 अक्टूबर को तहसीलदार कोर्ट में अपना पक्ष रखने को कहा गया है, अगर हाजिरी नहीं हुई तो अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चल सकता है।

PunjabKesari

बता दें कि जनपद के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद 3 अक्टूबर को राजस्व विभाग की तीन टीम ने गांव की जमीन की पैमाइश की थी। इसमें प्रेमचंद यादव के पिता रामभवन यादव, गोरख यादव व परमहंस यादव पुत्रगण स्वर्गीय रामस्वरूप यादव का निर्माण अवैध मिला। वहीं, शुक्रवार को तहसीलदार कोर्ट ने तीन लोगों के नाम पर नोटिस जारी किया, जिसमें अधिकारियों ने दो नोटिस राजभवन के मकान पर और एक-एक नोटिस परमहंस और गोरखनाथ यादव के मकान पर चस्पा किया। सभी चारदीवारी और छप्पर को हटाने को कहा गया है, ऐसे में 31920 रूपेश सरकारी धन जमा करने के बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

जाने क्या है पूरा मामला
पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है। जहां 3 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते कल यानी 2 अक्टूबर सुबह दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है। मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें