August 6, 2025 6:20 am

सोशल मीडिया :

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल लोकसभा चुनाव से पहले 9 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला बदले 9 जिलों के DM

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रशासन की ओर से 9 जिलों को जिलाधिकारी बदले गए है और इन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि प्रशासन की ओर से शुक्रवार को 9 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का नोटिस जारी कर दिया गया। यह तबादले लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर किए गए है। क्योंकि चुनाव आयोग तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को हटाने के सामान्य निर्देश देता है। इसलिए उन आईएएस अधिकारियों के जिले भी बदल दिए गए हैं, जिन्हें मार्च 2024 में वहां करीब तीन साल पूरे हो जाते।

प्रशासन द्वारा दिए नए आदेश के मुताबिक बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर का डीएम बनाया गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को बिजनौर का डीएम बनाया गया है। एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल का ट्रांसफर करके रामपुर के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया है। वहीं, ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
इसके आलावा बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। उनके स्थान पर मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती भेजा गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है। अक्षय त्रिपाठी 25 जून 2022 को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद से हटाया गया था, तब से उनकी तैनाती अपेक्षाकृत कम महत्व के पद पर चल रही थी। बदले गए अधिकारी जल्द अपना नया कार्यभार संभालेगें।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें