April 30, 2025 10:14 pm

सोशल मीडिया :

दिल्ली, यूपी समेत 7 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 24 अगस्त तक ऑरेज अलर्ट जारी |

देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जल प्रलय बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 7 राज्यों में भी मौसम बदलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग  ने भारत के 7 राज्यों में 24 अगस्त तक ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक बार फिर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के अन्य पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन देखने को मिल सकता है।

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, और अरुणाचल प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए सोमवार से लेकर गुरुवार ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। IMD ने पहले ही बताया था कि अगले 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली है।

बाढ़ और लैंडस्लाइड के बढ़ने की आंशका

IMD ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड के बढ़ने के साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान लगाया है।

हिमाचल प्रदेश में तबाही से इतने का हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश में अब तक 8075.44 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। जबकि राज्य कुल 338 लोगों ने अपनी जान गवाई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की मानें तो, हालिया भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें शिमला लैंडस्लाइड में 24, समर हिल के शिव मंदिर 17 लोगों की जान गई है। इसके अलावा फागली में 5 लोगों की लाश बरामद की गई है और कृष्णानगर 2 लोगों की मौत हुई है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें