स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से पहले ही भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने लाल चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 13 और 14 अगस्त उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अति वर्षा से लेकर प्रचंड वर्षा का अनुमान है। बारिश की गंभीरता को देखते हुए एनडीएमए को भी सतर्क कर दिया गया है।उत्तराखंड में बारिश का यह सिलसिला पांच दिनों तक चल सकता है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघागलय में भी हल्की बारिश की अनुमान है। मानसून टर्फलाइन हिमालय की तरफ खिसकी हुई है। देश के कई इलाकों में मानसून इस समय शुष्क बना हुआ है। अगले चार पांच दिनों में एक बार फिर से मानसूनी बारिश की वापसी इन इलाकों में हो सकती है।
उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम जाने से बचें पर्यटक
मौसम को देखते हुए पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा झटका माना जा रही है। तीन दिन के अवकाश को देखते हुए कई लोगों ने पर्यटन की योजना बना रखी थी। 13 को शनिवार , 14 को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अवकाश था। ऐसे में कई लोगों ने पर्यटन के लिए योजना बना ली थी।
उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश, उपहिमालय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई क्षेत्रों में वर्षा से लेकर अति वर्षा का अनुमान है। इसके साथ अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, पूर्वोत्तर राज्य और तमिलनाडू सहित कई अन्य जगहों पर वज्रपात के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। समुद्री तटीय इलाकों में 40 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में सभी मछूआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।
14 अगस्त IMD Heavy Rain Alert
उत्तराखंड में अति बारिश से प्रचंड बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप हिमालय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय सहित सभी पूर्वोत्तर राज्यमें वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। समुद्र तटीय इलाकों में 40 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में सभी मछूआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।
15 अगस्त IMD Heavy Rain Alert
मौसम विभाग का अनुमान है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में प्रचंड बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ छीटें पड़ेंगे। ऐसे में समुद्र तटीय इलाकों में 40 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में सभी मछूआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।
16 अगस्त IMD Heavy Rain Alert
आईएमडी ने बताया है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में झमाझम बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ छीटें पड़ेंगे। समुद्र तटीय इलाकों में 40 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में सभी मछूआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।